हैंडल में टंगा बैग बना निशाना, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा हमालपारा उठाईगिरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 8 हजार रुपये और दस्तावेज बरामद

हैंडल में टंगा बैग बना निशाना, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा हमालपारा उठाईगिरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 8 हजार रुपये और दस्तावेज बरामद

रायगढ़, 13 फरवरी।खरसिया के हमालपारा में मोटरसाइकिल के हैंडल में टंगे बैग से नगदी और जरूरी दस्तावेज पार करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। तेजी से की गई कार्रवाई में चोरी गई पूरी रकम और कागजात बरामद कर लिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार जवाहर कॉलोनी निवासी व्यवसायी विनोद अग्रवाल 10 फरवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे हमालपारा स्थित एक दुकान के सामने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर अंदर गए थे। बाइक के हैंडल में टंगे बैग और थैले में 8 से 9 हजार रुपये नगद, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। कुछ ही मिनटों बाद लौटने पर बैग गायब मिला।

पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh के दिशा-निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Anil Soni और एसडीओपी खरसिया Prabhat Patel के मार्गदर्शन में टीम ने ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर दो संदेहियों को चिन्हित किया।तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राजू महंत (35) और अंकित वैष्णव (27), दोनों निवासी हमालपारा तालाब पार, को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात स्वीकार कर ली। आरोपियों के पास से कुल 8,000 रुपये नगद, काला बैग, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य सामान बरामद किया गया।दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर पुलिस की सख्त निगरानी जारी है और ऐसे मामलों में त्वरित व कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि सार्वजनिक स्थानों पर अपने सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!