रेलवे स्टेशन रायगढ़ में ट्रेन के सामने कूदने से युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

रेलवे स्टेशन रायगढ़ में ट्रेन के सामने कूदने से युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

4

रायगढ़ | 14 फरवरी 2026
रेलवे स्टेशन रायगढ़ के प्लेटफॉर्म लाइन नंबर 02 पर आज एक दर्दनाक घटना सामने आई। लगभग 25 से 30 वर्ष आयु के एक अज्ञात युवक की ट्रेन के सामने कूदने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है और न ही उसके परिजनों का कोई पता चल पाया है।


मृतक की पहचान के लिए एक विशेष चिन्ह सामने आया है—उसके दाहिने हाथ में मयूर पंख का टैटू बना हुआ है। पुलिस आसपास के थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान के प्रयास कर रही है।


यदि किसी व्यक्ति को उक्त हुलिए के आधार पर मृतक की जानकारी हो, तो वह निकटतम पुलिस थाना या रेलवे पुलिस से संपर्क कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!