राजनांदगांव में सट्टा नेटवर्क पर तीसरी बड़ी गिरफ्तारी, कोतवाली पुलिस की लगातार कार्रवाई

राजनांदगांव में सट्टा नेटवर्क पर तीसरी बड़ी गिरफ्तारी, कोतवाली पुलिस की लगातार कार्रवाई

राजनांदगांव। शहर में अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है। इससे पहले दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे जा चुके हैं।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेण्डर किरों के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में जुआ-सट्टा, नशीले पदार्थ और अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

कैसे खुला सट्टा नेटवर्क?

दिनांक 03 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर शास्त्री चौक तुलसीपुर क्षेत्र में दबिश दी गई। वहां अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते हुए अविनाश रामटेके उर्फ गोलू को रंगे हाथ पकड़ा गया। उसके कब्जे से 3040 रुपये नगद, सट्टा पट्टी, नोटबुक, मोबाइल और डॉट पेन बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 91/26, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर 4 फरवरी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने मेमोरण्डम में खुलासा किया कि सट्टे से प्राप्त रकम और सट्टा पट्टी वह प्रतिदिन इम्तियाज वारसी और राजेश मंधानी को सौंपता था। इस आधार पर पुलिस ने 6 फरवरी को इम्तियाज वारसी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी राजेश मंधानी, निवासी सिंधी कॉलोनी लालबाग, को 16 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि शहर में जुआ-सट्टा जैसे असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम सहित प्रधान आरक्षक संदीप चौहान, शम्भूनाथ द्विवेदी एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

राजनांदगांव पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से शहर में अवैध सट्टा कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!