शिवरीनारायण मेला में बड़ा हादसा: आकाश झूले से गिरा पार्ट, तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर

शिवरीनारायण मेला परिसर में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया दिनांक 10 फरवरी 2026, लगभग शाम 4 बजे, मेला क्षेत्र में संचालित आकाश झूला में अचानक दुर्घटना घटित हुई। हादसे के समय झूले में लोग झूल रहे थे, वहीं कई लोग टिकट काउंटर और झूला झूलने की लाइन के पास खड़े थे।

इसी दौरान झूले का ऊपर लगा चद्दर पार्ट अचानक नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आकर वहां खड़े तीन लोग घायल हो गए। घटना से मेला परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घायलों में भूमिका कश्यप (23 वर्ष), निवासी मालदा, थाना जैजैपुर, जिला सक्ती को सिर में गंभीर चोट आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया।चंद्रकांता कश्यप (15 वर्ष), निवासी बहुत, थाना हसौद, जिला सक्ती को शबरी अस्पताल शिवरीनारायण में भर्ती कराया गया है।वहीं गीताबाई साहू (50 वर्ष), निवासी न्यू थाना पामगढ़ को साधारण चोटें आई हैं, जिनका उपचार शबरी अस्पताल में जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

फिलहाल पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच की जा रही है और झूला संचालक उमेश गुप्ता के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हादसे ने मेला सुरक्षा व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!