पुरानी बस्ती खरसिया में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप — फरसी से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़, 14 फरवरी।खरसिया की पुरानी बस्ती में पड़ोसियों के बीच चल रही पुरानी रंजिश ने 12 फरवरी की रात खतरनाक मोड़ ले लिया। गली में शुरू हुआ विवाद कुछ ही मिनटों में हिंसक झड़प में बदल गया और एक युवक पर फरसीनुमा हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया।
मामला वार्ड क्रमांक 6 पनखतियापार का है। प्रार्थिया सरस्वती बाई श्रीवास (58 वर्ष) ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र अश्वनी श्रीवास घर के बाहर खड़ा था, तभी पड़ोसी संजय बेरा और उसका पुत्र जीत उर्फ अजीत बेरा पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बीच-बचाव के लिए पहुंची सरस्वती बाई के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि अजीत बेरा घर से लोहे की फरसी लाकर अश्वनी पर प्राणघातक वार किया।घायल अश्वनी को पहले सिविल अस्पताल खरसिया ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायगढ़ के फोर्टिस जिंदल अस्पताल रेफर किया गया।
मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1) एवं 109 के तहत हत्या के प्रयास का अपराध जोड़ा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh के निर्देशन एवं एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों — जीत उर्फ अजीत बेरा (20), संजय बेरा (50) और श्रीमती मिठ्ठू बेरा (43) — को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त फरसी जप्त कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आपसी विवाद को हिंसक रूप देने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कानून हाथ में लेने की अनुमति किसी को नहीं है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्ती जारी रहेगी

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply