ऑपरेशन ‘आघात’ में रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई — 64 पाव शराब, 22 लीटर महुआ, 1.150 किलो गांजा जब्त
रायगढ़, 18 फरवरी 2026
जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत Shashi Mohan Singh के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमार कार्रवाई की।
इस संयुक्त कार्रवाई में कुल 64 पाव देशी शराब, 22 लीटर महुआ शराब, 1.150 किलोग्राम गांजा, तीन दोपहिया वाहन और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए। गिरफ्तार पांच आरोपियों से 67,880 रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।
सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी पर कार्रवाई
सिटी कोतवाली और चक्रधरनगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सर्किट हाउस तिराहा, बडेरामपुर रोड, रामपुर तिराहा, मरीन ड्राइव रोड और सिग्नल चौक पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत प्रकरण दर्ज किया।
अवैध शराब परिवहन तमनार पुलिस ने सलिहाभांठा मेन रोड पर बिना नंबर की स्कूटी से 34 पाव देशी शराब ले जा रहे आरोपी को पकड़ा। वहीं जूटमिल थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल से 30 पाव शराब परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
घर में बिक्री के लिए रखी महुआ शराब
कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम चिराईपानी में रेड कार्रवाई के दौरान 22 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। आरोपी द्वारा बिक्री के उद्देश्य से शराब रखना स्वीकार किया गया।
गांजा परिवहन पर सख्ती तमनार पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान मोटरसाइकिल की सीट में छिपाकर ले जाए जा रहे 1.150 किलोग्राम गांजा को जब्त किया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
एसएसपी Shashi Mohan Singh ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।













Leave a Reply