कंट्रोल रूम से सख्त संदेश: एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने कस दी सुरक्षा की कमान” सराफा बाजार की सुरक्षा पर पुलिस सख्त
कंट्रोल रूम में एडिशनल एसपी अनिल सोनी की बैठक, SSP शशि मोहन सिंह का स्पष्ट संदेश — “अपराध से पहले रोकथाम हमारी प्राथमिकता
रायगढ़, 23 फरवरी।शहर के सराफा बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रायगढ़ पुलिस अब पहले से ज्यादा सतर्क और सक्रिय नजर आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने शहर के सराफा व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।बैठक का उद्देश्य साफ था — अपराध होने के बाद कार्रवाई नहीं, बल्कि सुरक्षा उपायों को मजबूत कर अपराध की संभावनाओं को पहले ही खत्म करना।

दरअसल, एक दिन पहले शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर फुट पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सराफा व्यापारियों से सुरक्षा को लेकर चर्चा की थी। उसी क्रम में विस्तृत रणनीति बनाने के लिए यह बैठक बुलाई गई।
सीसीटीवी और रिकॉर्डिंग पर खास जोर
एडिशनल एसपी ने बैठक में स्पष्ट किया कि कई दुकानों में सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं, लेकिन उनका डेटा रिकॉर्ड नहीं हो रहा है, जो सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी चूक है। सभी व्यापारियों को निर्देश दिए गए कि वे उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे लगाएं और नियमित रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही:दुकान में पुलिस कंट्रोल रूम और थाना प्रभारी के संपर्क नंबर चस्पा करना कर्मचारियों का अनिवार्य पुलिस वेरिफिकेशन चेहरा ढककर आने वाले ग्राहकों से शालीनता से चेहरा दिखाने का अनुरोध निजी सुरक्षा गार्ड की पूरी जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराना जैसे अहम बिंदुओं पर भी जोर दिया गया।संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की अपील पुलिस ने व्यापारियों से कहा कि बिना बिल के जेवर बेचने आने वाले या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।
सूचना ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है यह संदेश बैठक में बार-बार दोहराया गया।फायर सेफ्टी को लेकर भी निर्देश दिए गए दुकानों में अग्निशमन उपकरण अनिवार्य रूप से रखें और कर्मचारियों को उसका उपयोग करना सिखाएं।
घर से जेवर लाने-ले जाने में बरतें सावधानी
एडिशनल एसपी ने एक अहम सुरक्षा बिंदु उठाते हुए कहा कि जो व्यापारी जेवर घर से दुकान लाते-ले जाते हैं, वे समय और मार्ग में नियमितता से बचें। एक ही रास्ता और एक ही समय का इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो सकता है।थाना प्रभारी की सलाह कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल ने सुझाव दिया कि प्रतिष्ठान में कार्य कर चुके पूर्व कर्मचारियों की जानकारी भी पुलिस को उपलब्ध कराई जाए, जिससे उनका बैकग्राउंड सत्यापन किया जा सके।व्यापारियों ने रखे सुझावबैठक में सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सुंदर गर्ग और सचिव राहुल सोनी सहित अन्य व्यापारियों ने पेट्रोलिंग बढ़ाने, चौक-चौराहों के सीसीटीवी सुधारने और तेज रफ्तार बाइक चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग रखी।इस पर पुलिस ने बताया कि शहर के कैमरों का सर्वे कराया जा रहा है और निजी एजेंसी के माध्यम से सुधार की प्रक्रिया जारी है।
SSP का स्पष्ट संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा “रायगढ़ पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ कर अपराध की संभावनाओं को समाप्त करना हमारी प्राथमिकता है। व्यापारियों के सहयोग से सुरक्षित व्यापारिक वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा।”
बैठक के अंत में सराफा व्यापारियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।















Leave a Reply