जनपद पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गेवल ने ग्राम पंचायतों में पेयजल समस्या का जायजा लिया

जनपद पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गेवल ने ग्राम पंचायतों में पेयजल समस्या का जायजा लिया

4

विगत 21 फरवरी को जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 16 के ग्राम पंचायत भैंनापारा, छोटेमुड़पार और अंजोरिपाली में पेयजल समस्या की सूचना मिलने के बाद, डॉ. हितेश गेवल ने सीधे ग्राम स्तर पर जाकर समस्या का जायजा लिया।

जमीनी स्तर पर निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि इन सभी ग्रामों में पेयजल की समस्या गंभीर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बोरवेल खराब हो चुके हैं, कुछ बोरवेल में पानी का स्तर गिर गया है और पानी की कुल उपलब्धता में कमी आई है।समस्या के शीघ्र निराकरण के लिए डॉ. गेवल ने ग्रामवासियों के साथ संवाद किया और उनके सुझाव भी लिए।

इसके आधार पर एक कार्ययोजना तैयार की गई, ताकि जल्द से जल्द पेयजल की व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल की जा सके।यह पहल ग्रामीणों के लिए राहत देने के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन और पंचायत के बीच विश्वास को भी मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!