अदाणी फाउंडेशन की पहल से बदली ग्रामीण सेहत की तस्वीर: 41 गाँवों में 36 हजार से अधिक लोगों तक पहुँची निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा

अदाणी फाउंडेशन की पहल से बदली ग्रामीण सेहत की तस्वीर: 41 गाँवों में 36 हजार से अधिक लोगों तक पहुँची निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा

रायगढ़, 24 फरवरी 2026।ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी अक्सर बड़ी चुनौती बन जाती है, लेकिन इस कमी को दूर करने की दिशा में Adani Foundation की मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट्स (MHCU) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में एक सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Adani Power Limited की सामाजिक इकाई द्वारा संचालित इन दो मोबाइल यूनिट्स ने कुल 41 गाँवों में पहुँचकर 36,525 ग्रामीणों को निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कीं।इनमें संयंत्र परिधि क्षेत्र के 23 और रेल लाइन क्षेत्र के 18 गाँव शामिल हैं।

यह पूरी पहल HelpAge India के सहयोग से संचालित हो रही है। प्रत्येक यूनिट में एक MBBS चिकित्सक, फार्मासिस्ट, ड्राइवर और सोशल प्रोटेक्शन ऑफिसर की टीम निर्धारित रूट प्लान के तहत नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाती है, जहाँ ग्रामीणों को जाँच, परामर्श और दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाती हैं।

एक वर्ष की ठोस उपलब्धियाँ वित्तीय वर्ष के दौरान कुल 1,137 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इनमें 14,705 पुरुष, 16,471 महिलाएँ और बड़ी संख्या में बुजुर्ग मरीज लाभान्वित हुए। नियमित जाँच के तहत 16,687 बीपी परीक्षण, 2,412 शुगर टेस्ट और 397 हीमोग्लोबिन जाँच की गईं।टीम ने 89 असमर्थ व बुजुर्ग मरीजों के घर जाकर उपचार और दवाइयाँ उपलब्ध कराईं। इसके अतिरिक्त 162 स्वास्थ्य जागरूकता सत्रों के माध्यम से 3,361 ग्रामीणों को पोषण, स्वच्छता और सामान्य बीमारियों से बचाव संबंधी जानकारी दी गई।

बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान चार स्कूल हेल्थ कैंप आयोजित कर 316 बच्चों की स्वास्थ्य जाँच की गई, जिनमें एनीमिया, त्वचा रोग और पोषण संबंधी समस्याओं की पहचान कर आवश्यक सलाह दी गई। वहीं बुजुर्गों को नियमित बीपी-शुगर मॉनिटरिंग, जोड़ों के दर्द का उपचार और दवाइयाँ उनके गाँव में ही उपलब्ध कराई गईं।ग्रामीणों का कहना है कि पहले छोटी जाँच के लिए भी रायगढ़ शहर जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों खर्च होते थे। अब वही सुविधा गाँव में निःशुल्क मिल रही है, जिससे जीवन आसान हुआ है।

अदाणी फाउंडेशन ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ और नियमित स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना उनकी प्राथमिकता है। MHCU की यह पहल आज न केवल स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कर रही है, बल्कि दूरस्थ बस्तियों में जागरूकता और भरोसे का भी निर्माण कर रही है। आने वाले समय में और अधिक गाँवों को इस सेवा से जोड़ने की योजना है।ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार की दिशा में यह मॉडल एक प्रभावी और सतत प्रयास के रूप में उभर रहा है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!