आईसेक्ट रायगढ़ में एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2026 का भव्य आगाज
विद्यार्थियों ने दिखाया जोश, जुनून और टीम स्पिरिट
पहाड़ मंदिर रोड स्थित आईसेक्ट रायगढ़ परिसर इन दिनों खेल उत्सव के रंग में रंगा हुआ है। 21 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित हो रहे एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2026 का शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ किया गया। खेल मैदान में विद्यार्थियों की ऊर्जा, अनुशासन और जीतने का जज़्बा साफ झलकता नजर आया।
स्पोर्ट्स मीट की शुरुआत 21 फरवरी को क्रिकेट प्रतियोगिता से हुई। छात्र ग्रुप में आईसेक्ट आरसीबी और आईसेक्ट मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें आरसीबी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मुकाबले में आईसेक्ट महानदी और आईसेक्ट इंद्रावती आमने-सामने रहे, जहां इंद्रावती टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए विजय हासिल की।तीन दिवसीय इस खेल महोत्सव में क्रिकेट के अलावा बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी, निबंध प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता जैसे विविध आयोजनों को भी शामिल किया गया है।
तीन दिवसीय इस खेल महोत्सव में क्रिकेट के अलावा बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी, निबंध प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता जैसे विविध आयोजनों को भी शामिल किया गया है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा के साथ-साथ रचनात्मक कौशल दिखाने का भी अवसर मिल रहा है।
खेल गतिविधियां युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करती हैं। आईसेक्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक रूप से भी सशक्त बनाना है।एनुअल स्पोर्ट्स मीट ने न केवल विद्यार्थियों के भीतर प्रतिस्पर्धा की भावना को जागृत किया है, बल्कि पूरे संस्थान में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी किया है।
















Leave a Reply