होली से पहले खरसिया में सख्ती: टीआई राजेश जांगड़े ने गुंडा-बदमाशों को थाने बुलाकर दिलाई शपथ
खरसिया में इस बार होली सिर्फ रंगों की होगी, हुड़दंग की नहीं। त्योहार से पहले ही पुलिस ने साफ संकेत दे दिया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।थाना खरसिया के टीआई Rajesh Jangde ने पहल करते हुए क्षेत्र के सभी चिन्हित गुंडा-बदमाशों को थाने तलब किया।
थाने में हुई इस बैठक का मकसद साफ था कि होली के दौरान शांति व्यवस्था हर हाल में कायम रखना।बैठक के दौरान टीआई जांगड़े ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि किसी भी प्रकार की मारपीट, छेड़छाड़, नशे में हुड़दंग, जबरन रंग लगाने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश हुई, तो संबंधित व्यक्ति पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी जरूरत पड़ी तो प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर सीधे जेल भेजा जाएगा।

सिर्फ समझाइश ही नहीं, बल्कि सभी असामाजिक तत्वों से लिखित और मौखिक शपथ भी दिलाई गई कि वे त्योहार के दौरान शांति बनाए रखेंगे और किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होंगे।
यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh के निर्देश और एसडीओपी Prabhat Patel के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश है होली प्रेम और भाईचारे का पर्व है। जो शांति से रंग खेलेगा, उसका स्वागत है… लेकिन जो कानून तोड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।
खरसिया में त्योहार से पहले की इस सख्ती को लेकर आम नागरिकों ने भी राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि ऐसी पहल से त्योहार सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply