उमेश पटेल के करीबी किरण पण्डा को मिली रायगढ़ ग्रामीण कांग्रेस के ‘खजाने’ की चाबी अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने सौंपी कोषाध्यक्ष की कमान

उमेश पटेल के करीबी किरण पण्डा को मिली रायगढ़ ग्रामीण कांग्रेस के ‘खजाने’ की चाबी अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने सौंपी कोषाध्यक्ष की कमान

रायगढ़, 25 फरवरी 2026।जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) में नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संगठन में नई हलचल देखी जा रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के बाद जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा जिस नाम को लेकर है, वह है किरण पण्डा।

किरण पण्डा को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है एक ऐसी भूमिका जिसे संगठन की “आर्थिक रीढ़” माना जाता है। राजनीतिक गलियारों में यह बात किसी से छिपी नहीं है कि किरण पण्डा, खरसिया विधायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल के बेहद करीबी माने जाते हैं। साथ ही, वे जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के भी विश्वसनीय सहयोगियों में गिने जाते हैं। ऐसे में यह नियुक्ति संगठन के भीतर भरोसे और रणनीति दोनों का संकेत मानी जा रही है।किरण पण्डा का संगठनात्मक सफर भी कम दिलचस्प नहीं रहा है। वे पहले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया के प्रभारी और जिला कांग्रेस में महामंत्री के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।

ग्रामीण अंचलों में उनकी पहचान एक सुलझे, सहज और मददगार नेता के रूप में बनी है। कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और बिना विवाद संगठनात्मक काम करने की शैली ने उन्हें अलग पहचान दिलाई है।

स्थानीय राजनीतिक जानकार मानते हैं कि किरण पण्डा में रणनीतिक समझ भी गहरी है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की उनकी क्षमता ही उन्हें इस अहम जिम्मेदारी तक लाई है।कोषाध्यक्ष बनाए जाने की खबर सामने आते ही समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।

सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया।नई टीम के गठन के साथ रायगढ़ ग्रामीण कांग्रेस अब आने वाले राजनीतिक मुकाबलों के लिए खुद को नए सिरे से तैयार करती दिख रही है। और इस टीम में किरण पण्डा की भूमिका सिर्फ खजाने की चाबी संभालने तक सीमित नहीं, बल्कि संगठन की रणनीतिक मजबूती का हिस्सा मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!