कटघोरा पुलिस की सख्ती: चोरी पर लगाम के लिए बड़ा प्लान, व्यापारियों संग अहम बैठक

कटघोरा पुलिस की सख्ती: चोरी पर लगाम के लिए बड़ा प्लान, व्यापारियों संग अहम बैठक

कटघोरा में बढ़ते चोरी के मामलों पर लगाम कसने के लिए पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में थाना कटघोरा परिसर में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें एसडीओपी विजय सिंह राजपूत और थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी की मौजूदगी में शहर के व्यापारी, पार्षद और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।


बैठक में साफ तौर पर कहा गया कि आने वाले छुट्टियों और शादी-ब्याह के सीजन में सूने मकान चोरों के निशाने पर रहते हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। पुलिस ने कहा कि घर छोड़कर बाहर जाने से पहले किसी भरोसेमंद पड़ोसी या व्यक्ति को जिम्मेदारी जरूर सौंपें और कीमती सामान घर में रखने के बजाय बैंक लॉकर में सुरक्षित रखें।


व्यापारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए कि अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाएं और उन्हें हमेशा चालू रखें। साथ ही दुकान या घर के सामने लावारिस वाहन खड़े न करने की भी हिदायत दी गई। वहीं, बैंक से जुड़े लेन-देन को लेकर भी पुलिस ने अलर्ट किया।

एसडीओपी विजय सिंह राजपूत ने कहा कि बड़ी रकम लेकर सीधे अपने गंतव्य तक जाएं, बीच रास्ते में रुकने या अनजान लोगों से बातचीत करने से बचें, क्योंकि अपराधी अक्सर इसी मौके का फायदा उठाते हैं।


बैठक में ‘सशक्त’ ऐप की भी जानकारी दी गई, जिसके जरिए आम नागरिक आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस ने सभी से इस ऐप को डाउनलोड करने की अपील की।


अंत में पुलिस ने भरोसा दिलाया कि शहर में गश्त बढ़ाई जाएगी और अपराध पर कड़ी नजर रखी जाएगी, लेकिन सुरक्षित कटघोरा के लिए आम जनता का सहयोग बेहद जरूरी है

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!