कोतरारोड थाने की कमान संभालेंगी कमला पुसाम ठाकुर, नई पारी से बढ़ी उम्मीदें

रायगढ़: कोतरारोड थाने की कमान संभालेंगी कमला पुसाम ठाकुर, नई पारी से बढ़ी उम्मीदें

रायगढ़जिले में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर को रायगढ़ शहर के महत्वपूर्ण कोतरारोड थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश जारी होते ही पुलिस महकमे के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों में भी नई उम्मीदों का माहौल बन गया है।

कोतरारोड थाना रायगढ़ जिले का एक संवेदनशील और व्यस्त थाना क्षेत्र माना जाता है। शहर के विस्तार, बढ़ती आबादी और व्यापारिक गतिविधियों के कारण यहां कानून व्यवस्था बनाए रखना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। ऐसे में एक अनुभवी और सख्त प्रशासनिक छवि वाली अधिकारी को कमान सौंपना पुलिस प्रशासन का रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

कमला पुसाम ठाकुर अपनी कार्यशैली में अनुशासन, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के लिए जानी जाती हैं।

पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार, उनकी प्राथमिकता अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम जनता से संवाद मजबूत करना और महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस रहेगा।

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में कोतरारोड थाना क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा और पुलिस-जन संवाद और मजबूत होगा

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!