ऑपरेशन आघात” का असर — रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस
रायगढ़, 26 फरवरी।
जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अब पुलिस का शिकंजा और कसता जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया, छाल और पुसौर थाना क्षेत्रों में एक साथ बड़ी कार्रवाई की गई। अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने महुआ और अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में महिला समेत कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
🔹 खरसिया में 14 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
थाना खरसिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कोडाभाठा गीधा क्षेत्र में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और दो अलग-अलग मामलों में कुल 14 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।
ग्रामीण क्षेत्र में इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप देखा गया।
🔹 छाल में स्कूटी से अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी
थाना छाल क्षेत्र के गडाईनबहरी रोड तालाब के पास पुलिस ने रेड कर स्कूटी क्रमांक CG 13 BG 7014 से अंग्रेजी शराब का अवैध परिवहन करते एक युवक को पकड़ा। उसके कब्जे से करीब 10 लीटर 440 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 7,840 रुपये बताई गई है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह शराब एक महिला के कहने पर लाई जा रही थी। पुलिस ने संबंधित महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले में अपराध क्रमांक 30/2026 दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
🔹 पुसौर में होटल से देशी-अंग्रेजी शराब बरामद
थाना पुसौर पुलिस ने ग्राम नावापारा माण्ड स्थित एक होटल में दबिश देकर 6.300 बल्क लीटर अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब जब्त की। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल की आड़ में लंबे समय से यह गतिविधि चल रही थी।
🔥 एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ शब्दों में कहा है —
“अवैध शराब बनाने और बेचने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऑपरेशन आघात के तहत सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”
जिले में चल रही इस मुहिम ने साफ कर दिया है कि रायगढ़ पुलिस अब अवैध शराब के कारोबार को जड़ से खत्म करने के मूड में है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से शराब माफियाओं में बेचैनी साफ देखी जा रही है।
“ऑपरेशन आघात” आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे कर सकता है — क्योंकि पुलिस ने संकेत दे दिए हैं कि निगरानी लगातार जारी है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply