खरसिया में ‘बच्चा चोर’ की अफवाह पर हंगामा, मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को 112 ने बचाया
खरसिया, 27 फरवरी।खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम देहजरी में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अज्ञात महिला को ग्रामीणों ने संदिग्ध समझकर पकड़ लिया। कुछ लोगों ने उसे “बच्चा चोर” होने की आशंका जताई, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई।स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ से सुरक्षित निकाला। पूछताछ में पता चला कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और स्पष्ट जानकारी देने की स्थिति में नहीं थी।महिला के थैले में मिले एक मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने संपर्क किया। जांच में पता चला कि वह लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम झरामा की रहने वाली है।
खरसिया पुलिस ने तत्काल लैलूंगा थाना को सूचना दी। उस समय एएसआई हेमंत कश्यप न्यायालयीन कार्य से घरघोड़ा आए हुए थे। सूचना मिलने पर उन्होंने आवश्यक पुष्टि के बाद महिला को अपने सुपुर्द लिया।
पूरी कार्रवाई के दौरान आरक्षक क्रमांक 515 चंद्र सिंह राठिया एवं चालक संदीप कुमार चौहान की भूमिका अहम रही। महिला को सुरक्षित संबंधित थाना क्षेत्र को सौंप दिया गया।
पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और ऐसी स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। समय पर हस्तक्षेप से एक बड़ी घटना टल गई।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply