ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस का एक्शन मोड, हत्या का फरार आरोपी सहित तीन गिरफ्तार

ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस का एक्शन मोड, हत्या का फरार आरोपी सहित तीन गिरफ्तार

रायगढ़, 27 फरवरी 2026। होली से पहले जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खरसिया और कोतवाली क्षेत्र में हत्या और मारपीट के मामलों में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

खरसिया: युवक को जलाकर हत्या करने वाला दबोचा

खरसिया थाना क्षेत्र के मौहापाली में युवक शिव प्रसाद पटेल की मारपीट के बाद पेट्रोल डालकर हत्या किए जाने के मामले में फरार आरोपी कृष्णा उर्फ गंगाराम सोनवानी (28) को पुलिस ने गांव के तालाब के पास से गिरफ्तार किया।घटना 16 फरवरी की है। मृतक अपने मामा के घर गया था, जहां पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ। आरोपियों ने पहले मारपीट की और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी।इस मामले में मुख्य आरोपी निलेश डेंजारे उर्फ निले पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से मृतक की मोटरसाइकिल व अन्य सामान जब्त किया गया है।

कोतवाली: शादी समारोह और सड़क पर मारपीट के आरोपी गिरफ्तार

वहीं कोतवाली थाना रायगढ़ क्षेत्र में दो अलग-अलग मारपीट मामलों में फरार चल रहे राजीव यादव उर्फ राजू (21) और आयुष यादव (19) को गिरफ्तार किया गया।पहला मामला यादव धर्मशाला में आयोजित विवाह कार्यक्रम का है, जहां डीजे संचालक के साथ लकड़ी के बत्ता से मारपीट की गई थी। दूसरा मामला मुख्य मार्ग पर खड़े युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट का है। दोनों मामलों में बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को एसडीएम न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।।

🚨 एसएसपी का सख्त संदेश

कार्रवाई पर शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा—“गुंडागर्दी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। होली पर्व को ध्यान में रखते हुए ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत फरार और आदतन आरोपियों की लगातार धरपकड़ कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।”

🛑 त्योहार से पहले पुलिस सख्तजिले में लगातार चल रही धरपकड़ से साफ है कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। “ऑपरेशन तलाश” के तहत आने वाले दिनों में और भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!