खरसिया, 28 फरवरी 2026।खरसिया थाना क्षेत्र के देहजरी रोड पर अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस ने लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। तीनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
यह पूरी कार्रवाई जिले के पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Anil Soni के मार्गदर्शन, एसडीओपी Prabhat Patel के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी Rajesh Jangde के नेतृत्व में की गई।
पहली कार्रवाई 26 फरवरी की शाम पेट्रोलिंग के दौरान शंकर नारायण बंजारे (32 वर्ष) निवासी ऐडू पुल, देहजरी को 7 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। शराब बिक्री के उद्देश्य से ले जाई जा रही थी।
दूसरी कार्रवाई उसी दिन देहजरी रोड पर धनीदास बैरागी (43 वर्ष) निवासी देहजरी को 7 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान 5 लीटर जरिकेन और 2 लीटर बोतल में शराब बरामद हुई।
तीसरी कार्रवाई एक अन्य मामले में अमित कुमार एक्का (33 वर्ष) निवासी देहजरी को 6 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास शराब रखने अथवा बिक्री का कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया।तीनों मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। जप्ती की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कर साक्ष्य सुरक्षित रखे गए हैं
सख्त संदेश लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि देहजरी और आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब के नेटवर्क पर पुलिस की कड़ी नजर है। त्योहारों को देखते हुए अभियान और तेज किए जाने की संभावना है।पुलिस टीम का योगदान इस कार्रवाई में विशेष रहा, जिन्होंने मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर अवैध कारोबार पर लगाम लगाने में सफलता पाई।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े , जागेश्वर डिग्रस्कर, अशोक देवांगन , महेंद्र खरे, बिशोप सिंह , योगेश साहू की सराहनीय भूमिका रही

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply