होली से पहले रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन — 31 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 3 जेल, 268 वाहन चालकों पर जुर्माना

होली से पहले रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन — 31 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 3 जेल, 268 वाहन चालकों पर जुर्माना

रायगढ़ होली पर्व से पहले रायगढ़ में पुलिस की मौजूदगी अब सिर्फ दिख नहीं रही, बल्कि महसूस भी की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh के निर्देशन और एडिशनल एसपी Anil Kumar Soni के मार्गदर्शन में जिलेभर में व्यापक विजिबल पुलिसिंग और सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया जा रहा है

मार्केट एरिया, प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों और अंदरूनी बस्तियों में अतिरिक्त बल के साथ पैदल मार्च किया गया। पुलिस की इस सक्रियता से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है, वहीं अड्डेबाजों और असामाजिक तत्वों में खौफ साफ देखा जा रहा है।

शहर में सीएसपी रायगढ़ Mayank Mishra के नेतृत्व में संदिग्ध गतिविधियों वाले स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। बीते 24 घंटों में सिटी कोतवाली, जूटमिल और भूपदेवपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 3 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं शांति भंग की आशंका वाले मामलों में 28 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।इसके अलावा जिलेभर में चलाए गए सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 268 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ₹1,22,200 का समन शुल्क वसूला गया।

होली से पहले रायगढ़ पुलिस का संदेश साफ है — त्योहार खुशियों का हो, हुड़दंग का नहीं।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!