रायगढ़ जिले में होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh के स्पष्ट निर्देश पर जिलेभर में सख्ती और सतर्कता दोनों साथ-साथ दिखाई दे रही है।
इसी कड़ी में मारपीट के मामले में शामिल तीन आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं 170/126, 135(3) BNSS के तहत SDM कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद तीनों आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया गया। होली से पहले यह कार्रवाई साफ संकेत है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
वहीं हाल ही में कोतरा रोड थाना प्रभारी का पदभार संभालने वाली टीआई कमला पुसाम ठाकुर ने जॉइनिंग के बाद क्षेत्र के कोटवारों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गांव-गांव में निगरानी बढ़ाई जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना थाने को दी जाए।

होली को देखते हुए DJ संचालकों, धमाल पार्टी आयोजकों और पूर्व में अवैध गतिविधियों में संलिप्त गुंडा-बदमाशों की भी अलग से बैठक ली गई। पुलिस ने दो टूक कहा है कि बिना अनुमति DJ, अशांति फैलाने की कोशिश, नशे में हुड़दंग या जबरन रंग लगाने जैसी हरकतों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
SSP शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम अलर्ट मोड में है। थाना स्तर पर लगातार पेट्रोलिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और असामाजिक तत्वों की सूची तैयार कर उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

पुलिस प्रशासन का साफ संदेश है — त्योहार खुशी और भाईचारे का है, लेकिन कानून तोड़ने की इजाजत किसी को नहीं।
इस बार रायगढ़ पुलिस सिर्फ मौजूद नहीं, बल्कि पूरी सजगता के साथ सक्रिय है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply