होली से पहले खरसिया पुलिस का शक्ति प्रदर्शन — नवपदस्थ TI श्रीनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, अवैध गतिविधियों पर सख्त चेतावनी

SSP शशिमोहन सिंह के निर्देश पर शहर में बढ़ी चौकसी
खरसिया। होली के मद्देनजर खरसिया शहर में कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए खरसिया पुलिस ने आज दमदार फ्लैग मार्च और पैदल पेट्रोलिंग कर शक्ति प्रदर्शन किया।
खास बात यह रही कि आज ही पदभार ग्रहण करने वाले थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने कमान संभालते ही सख्त तेवर दिखा दिए।यह पूरा अभियान जिला पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के स्पष्ट निर्देश और मार्गदर्शन में चलाया गया।
SSPके निर्देश साफ हैं — “त्योहार खुशियों का हो, अराजकता का नहीं।”
नवपदस्थ Ti त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस बल ने मुख्य मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। जवानों की सख्त मौजूदगी और सायरन की आवाज ने साफ संदेश दिया कि कानून तोड़ने वालों के लिए इस बार कोई नरमी नहीं होगी।
पैदल पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई। अवैध शराब, हुड़दंग, जुआ-सट्टा और असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने साफ शब्दों में कहा कि त्योहार की आड़ में यदि किसी ने शांति भंग करने की कोशिश की तो सीधी कानूनी कार्रवाई होगी।शहर के व्यापारिक इलाकों और चौक-चौराहों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है। लोगों ने भी पुलिस की इस पहल का स्वागत किया।
खरसिया पुलिस का यह अभियान केवल फ्लैग मार्च नहीं, बल्कि यह एक स्पष्ट संदेश है — “होली रंगों की होगी, हुड़दंग की नहीं।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply