परासकोल अंधी हत्या का खुलासा — 3000 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार,मारपीट के आरोप निराधार, संदिग्ध की तबीयत शराब पीने से बिगड़ने पर पुलिस ने खुद पहुंचाया अस्पताल

परासकोल अंधी हत्या का खुलासा — 3000 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मारपीट के आरोप निराधार, संदिग्ध की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ने खुद पहुंचाया अस्पताल

रायगढ़, 3 मार्च। खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक की अंधी हत्या के मामले का खुलासा करते हुए रायगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।मृतक की पहचान अनिल कुमार चौहान (35 वर्ष) निवासी परासकोल के रूप में हुई है।

खेत में शव मिलने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में एसडीओपी प्रभात पटेल, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, एफएसएल टीम, साइबर थाना स्टाफ व डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और बारीकी से जांच की।

मृतक के शरीर पर पेट, गले व अन्य स्थानों पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए। बहन खुशबू चौहान के अनुसार, घटना की रात हल्ला-गुल्ला सुनाई दिया था, लेकिन गंभीरता समझ नहीं आई।मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। जांच के दौरान मुखबिर सूचना पर ग्राम बगबुडवा निवासी राहुल यादव (20 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभ में गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ पर उसने अपराध स्वीकार किया।आरोपी ने बताया कि नौकरी लगाने की बातचीत के एवज में मृतक को 3000 रुपये दिए थे। रकम वापसी को लेकर विवाद हुआ और 28 फरवरी की रात कन्या छात्रावास के पास चाकू से कई वार कर हत्या कर दी।

घटना के बाद वह मोटरसाइकिल पैशन प्रो क्रमांक CG-13-V-8933 से घर लौट गया।पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े व मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

मारपीट के आरोप पर पुलिस का स्पष्टीकरण इसी मामले में पूछताछ के दौरान संदिग्ध रमेश चौहान के परिजनों द्वारा थाने में मारपीट का आरोप लगाया गया।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संबंधित व्यक्ति नशे की हालत में था और पूछताछ के दौरान घबराहट के कारण उसका ब्लड प्रेशर बढ़ गया। एहतियातन थाना स्टाफ द्वारा उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।अधिकारियों ने दो टूक कहा कि मारपीट के आरोप निराधार हैं। हत्या जैसे जघन्य अपराध में यदि पूछताछ सख्ती से न की जाए तो सच्चाई तक पहुँचना कठिन होता है, किंतु कार्रवाई पूरी तरह कानूनी दायरे में ही की जाती है।

एसएसपी का सख्त संदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा —“रायगढ़ में जघन्य अपराध करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। रायगढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और हर गंभीर अपराध में आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!