खरसिया में होली सुरक्षा: चाक चौबंद व्यवस्था में पुलिस ने शहर की सुरक्षा पुख्ता की
खरसिया। होली के रंग और उमंग के बीच शहर को सुरक्षित बनाए रखने के लिए खरसिया पुलिस प्रशासन ने इस बार चाक चौबंद व्यवस्था लागू की एसडीएम प्रवीण तिवारी स्वयं सड़कों पर निकले एवं आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की ।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के कड़े निर्देशों के तहत एसडीओपी प्रभात पटेल के नेतृत्व में टीआई राजेश जांगड़े और टीआई त्रिनाथ त्रिपाठी ने अपनी पूरी टीम के साथ सदर क्षेत्र और शहर के प्रमुख इलाकों में बल खड़े रखकर होली उत्सव की सुरक्षा सुनिश्चित की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य शहर में किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और नागरिकों को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है। चौक-चौराहों पर पुलिस टीम ने स्ट्रेटेजिक पोस्टिंग की, मोबाइल पेट्रोलिंग के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है।
एसडीओपी प्रभात पटेल ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि हर नागरिक खुशी और सुरक्षा के साथ होली मना सके। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशों के तहत हमारी टीम हर स्थिति में तत्पर है और किसी भी समस्या का तुरंत समाधान सुनिश्चित कर रही है।”
नागरिकों ने भी पुलिस की इस सक्रियता की सराहना की और बताया कि इस साल की होली उन्हें सुरक्षित और भरोसेमंद महसूस करा रही है। सुरक्षा और चौकसी के इस अनुभव ने शहर में प्रशासन और पुलिस की तत्परता को उजागर किया है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply