होली के रंगों के बीच जेश केशरवानी की बड़ी उपलब्धि — 4.5/5 अंकों के साथ ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चेस चैम्पियनशिप में बनाई जगह
रायपुर/कोलकाता।जहाँ एक ओर पूरा देश होली के रंगों में सराबोर था, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की बेटी जेश केशरवानी शतरंज की बिसात पर अपनी रणनीति और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रही थीं।
East Zone Inter University Chess Championship 2025-26 का आयोजन कोलकाता स्थित Admas University में हुआ, जिसमें 22 विश्वविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया।
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर की टीम ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए All India University Chess Championship के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया।टीम की ओर से जेश केशरवानी ने 5 मुकाबलों में 4.5 अंक अर्जित कर शानदार जीत दर्ज की।

उनके साथ प्राची यादव ने 4/5, भाग्यश्री पटेल ने 1/3, संजीता साहू ने 2/4 और रोशनी साहू ने 2/3 अंक हासिल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस सामूहिक प्रयास और दमदार प्रदर्शन के चलते विश्वविद्यालय की टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चेस चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।अब यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 16 से 22 मार्च 2026 तक मेरठ, उत्तरप्रदेश में आयोजित होगी, जहाँ देशभर के विश्वविद्यालयों के बीच यह टीम अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।
होली के पावन अवसर पर मिली यह सफलता दोहरी खुशी लेकर आई है। जेश केशरवानी ने न केवल अपनी मेहनत और समर्पण से जीत हासिल की, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम भी रोशन किया।


NKB NATIONAL NEWS की ओर से पूरी टीम को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और आगामी प्रतियोगिता के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply