खरसिया।होली का पर्व इस वर्ष शहर में पूरी तरह शांति, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashimohan Singh के निर्देशानुसार व्यापक और सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी।निर्देशों के पालन में एसडीओपी प्रभात पटेल,थाना प्रभारी Rajesh Jangde तथा थाना प्रभारी Trinath Tripathi अपनी-अपनी टीम के साथ दिनभर फील्ड में सक्रिय रहे।
शहर के संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग, चेकिंग और निगरानी की गई।पुलिस बल द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर सख्ती से वाहन जांच अभियान चलाया गया।
अधिकारियों ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा लिया और आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।सख्त और सतर्क पुलिसिंग का ही परिणाम रहा कि दिनभर कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई।
शाम से लेकर रात तक शहर का माहौल पूरी तरह शांत दिखाई दिया और लोगों ने होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की सक्रियता और मुस्तैदी स्पष्ट रूप से देखने को मिली, जिससे त्योहार शांति और व्यवस्था के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply