नए पुलिस कमिश्नर कार्यालय का शुभारंभ, अब सिविल लाइन C-3 से संचालित होंगे कमिश्नरेट के सभी कार्य
Dr. Sanjeev Shukla के करकमलों से आज Raipur में नए पुलिस कमिश्नर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। गुरुवार 5 मार्च 2026 को आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में नए कार्यालय की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर जानकारी दी गई कि अब से पुलिस कमिश्नर कार्यालय से जुड़े सभी प्रशासनिक और कार्यालयीन कार्य सिविल लाइन स्थित C-3 कमिश्नरेट कार्यालय से संचालित किए जाएंगे। नए कार्यालय के शुरू होने से कमिश्नरेट व्यवस्था के कार्यों में समन्वय और प्रशासनिक कार्यों के संचालन में और अधिक सुविधा मिलने की उम्मीद है।
उद्घाटन कार्यक्रम में एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस Amit Kamble, डीसीपी नार्थ Mayank Gurjar, डीसीपी सेंट्रल Umesh Gupta, डीसीपी वेस्ट Sandeep Patel, डीसीपी क्राइम Smritik Rajanala तथा डीसीपी ट्रैफिक Vikas Kumar सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी और कार्यालयीन स्टाफ भी उपस्थित रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नए कार्यालय के संचालन से कमिश्नरेट के विभिन्न प्रशासनिक कार्यों के बेहतर प्रबंधन के साथ-साथ पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply