फरार पॉक्सो आरोपी शंकर बरेठ बैकुंठपुर से गिरफ्तार, पुलिस की “ऑपरेशन तलाश” जारी

फरार पॉक्सो आरोपी शंकर बरेठ बैकुंठपुर से गिरफ्तार, पुलिस की “ऑपरेशन तलाश” जारी

रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में “ऑपरेशन तलाश” के तहत फरार आरोपियों और वारंटियों की लगातार गिरफ्तारी अभियान जारी है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आज बैकुंठपुर क्षेत्र में दबिश देकर पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी शंकर बरेठ (23) को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

मामले में शिकायतकर्ता बालिका ने 10 और 13 नवंबर 2025 को मॉर्निंग वॉक के दौरान आरोपी द्वारा छेड़खानी और मारपीट की बात बताई। शिकायत के बाद आरोपी फरार हो गया था। मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया।आरोपी आदतन बदमाश है और उसके खिलाफ 2024 में 1 तथा 2025 में 2 मारपीट के अन्य मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी में प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, आरक्षक गोविंद पटेल, कमलेश यादव, भगवती रत्नाकर, हरेंद्र पाल जगत और वीरेंद्र कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश:”ऑपरेशन तलाश के तहत फरार आरोपियों की धरपकड़ लगातार जारी रहेगी। किसी भी अपराधी को खुले में घूमने नहीं दिया जाएगा और कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!