खरसिया रेलवे टिकट काउंटर को लेकर यात्रियों की शिकायत
खरसिया रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर में बैठने वाली एक महिला कर्मचारी को लेकर यात्रियों में नाराज़गी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि टिकट बनवाने या जानकारी लेने के दौरान काउंटर पर सही व्यवहार नहीं किया जाता, जिससे कई बार विवाद की स्थिति भी बन जाती है।
यात्रियों के अनुसार टिकट बनवाने में गलतियां होने से कई लोगों के टिकट कैंसिल हो चुके हैं, वहीं कुछ यात्रियों का यह भी कहना है कि उनसे केवल ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए कहा जाता है, जिससे खासकर ग्रामीण और बुजुर्ग यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस संबंध में जब स्टेशन मास्टर से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि इस कर्मचारी को लेकर पहले भी कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा मीडिया में किसी भी तरह की टिप्पणी करने से उन्हें सख्त मना किया गया है, इसलिए वे इस मामले में अधिक कुछ नहीं कह सकते।
अब देखना होगा कि यात्रियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रेलवे प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply