चलित स्वास्थ्य इकाई से 7 हजार ग्रामीणों को लाभ

चलित स्वास्थ्य इकाई से 7 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
सक्ती। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (VLCTPP) ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। कंपनी ने स्वयंसेवी संस्था पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से चलित स्वास्थ्य इकाई (मोबाइल हेल्थ यूनिट) की शुरुआत की है। इस पहल से ग्राम पंचायत सिंघीतराई, ओड़ेकेरा और निमोही सहित आसपास के करीब 7 हजार ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ‘आरोग्य परियोजना’ के अंतर्गत संचालित इस चलित स्वास्थ्य इकाई को व्हीएलसीटीपीपी के मुख्य प्रचालन अधिकारी देवेंद्र कुमार पटेल ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद सिंघीतराई, बेनीपाली, निमोही और कठर्रापाली में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए, जिनमें लगभग 200 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।


चलित स्वास्थ्य इकाई में एमबीबीएस डॉक्टर के साथ प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहेंगे, जो ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर मरीजों का परीक्षण करेंगे। शिविरों में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, खून की कमी सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी दी जाएंगी। ग्रामीणों को पोषण और स्वच्छता के महत्व के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।


वेदांता पावर बिजनेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजिंदर सिंह आहूजा ने कहा कि स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार, उद्योग और समाज को मिलकर स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में काम करना होगा। आरोग्य परियोजना के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।


वहीं व्हीएलसीटीपीपी के मुख्य प्रचालन अधिकारी देवेंद्र कुमार पटेल ने कहा कि कंपनी सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस चलित स्वास्थ्य इकाई से विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों को काफी लाभ मिलेगा और लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।


इस अवसर पर वेदांता पावर की सीएसआर प्रमुख कृतिका भट्ट ने बताया कि मोबाइल हेल्थ यूनिट के जरिए समय-समय पर महिलाओं, बच्चों और पुरुषों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य काजल किरण डनसेना, सिंघीतराई के उप सरपंच नरेंद्र डनसेना, कृषि सहकारी साख समिति के अध्यक्ष अमृत डनसेना, पंच बलदेव टंडन और ओड़ेकेरा सरपंच प्रतिनिधि चंद्रिका चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में इस पहल को सराहनीय बताया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!