किराना दुकान से लेकर स्कूटी की डिक्की तक… अवैध शराब का खेल! बस्तर पुलिस ने 23.43 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी को दबोचा

किराना दुकान से लेकर स्कूटी की डिक्की तक… अवैध शराब का खेल! बस्तर पुलिस ने 23.43 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी को दबोचा

जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बोधघाट पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने नयामुंडा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 23.43 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद की है। जब्त शराब की कीमत करीब 15,170 रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब परिवहन/बिक्री में प्रयुक्त बताई गई दो स्कूटी भी पुलिस ने जब्त की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 80 हजार रुपये है। पूरी कार्रवाई में कुल 95,170 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मनोहर भुआर्य पिता स्वर्गीय भीखम सिंह भुआर्य, उम्र 43 वर्ष, निवासी नयामुंडा, रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड, जगदलपुर को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई।

जानकारी के मुताबिक, 24 सितंबर 2026 की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नयामुंडा क्षेत्र में मनोहर भुआर्य अपनी किराना दुकान के साथ-साथ दुकान के पास खड़ी दो स्कूटी की डिक्की में अंग्रेजी शराब और बीयर रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक डी. धोत्रे, सुमित कुमार दत्ता और हरिराव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में बोधघाट पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम गठित कर मौके पर रेड कार्रवाई की गई।

तलाशी के दौरान संदेही की किराना दुकान तथा उसके कब्जे में रखी दो स्कूटियों की डिक्की से अलग-अलग कंपनियों की अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई। पुलिस ने कुल 23.43 लीटर अवैध शराब, जिसकी कीमत 15,170 रुपये, तथा स्कूटी क्रमांक CG17 LC 8344 और CG17 KY 7003, जिनकी अनुमानित कीमत 80,000 रुपये, जब्त की।

पुलिस द्वारा आरोपी को बरामद शराब रखने और उसकी बिक्री के संबंध में लाइसेंस अथवा वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया गया, लेकिन आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मनोहर भुआर्य पूर्व में भी आबकारी एक्ट के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। वर्तमान कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक लोकेश्वर नाग, उप निरीक्षक अमित सिदार, उप निरीक्षक प्रमोद ठाकुर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शकुंतला पैंकरा, सहायक उप निरीक्षक दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक अखिलेश नाग तथा आरक्षक संदीप राणा, रामचंद साहू और कामदेव दर्रो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!