पिकअप के नीचे बना था Secret Chamber, अंदर छिपा था 50 लाख का गांजा! बलरामपुर पुलिस ने 109 किलो की खेप पकड़ी
बलरामपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 109.235 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है। खास बात यह रही कि तस्करों ने गांजे को सामान्य तरीके से नहीं, बल्कि पिकअप वाहन के डाला के नीचे बनाए गए गुप्त चेंबरनुमा बॉक्स (Secret Chamber) में छिपा रखा था।
पुलिस ने मामले में बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले 29 वर्षीय आरोपी योगीराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो पिकअप क्रमांक JH10AQ5144 को भी पुलिस ने जब्त किया है।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के मार्गदर्शन में तथा विश्वदीपक त्रिपाठी के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
उड़ीसा से बिहार तक थी गांजा तस्करी की तैयारी पुलिस के अनुसार उड़ीसा से बलरामपुर के रास्ते बिहार की ओर अवैध गांजा और अन्य मादक पदार्थों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस पुराने NDPS Act से जुड़े अपराधियों की सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य तकनीकी जानकारी के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी।
करीब चार-पांच दिन पहले पुलिस को तकनीकी माध्यम से जानकारी मिली कि अवैध गांजा तस्करी से जुड़े लोगों द्वारा उड़ीसा से गांजे की बड़ी खेप ले जाने की तैयारी की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में संभावित route पर स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय किया गया और संदिग्ध वाहनों पर लगातार नजर रखी गई।
आधी रात में MCP लगाकर शुरू हुई checking 24 सितंबर 2026 की मध्य रात्रि को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से specific information मिली कि सफेद रंग की बोलेरो पिकअप JH10AQ5144 में भारी मात्रा में गांजा उड़ीसा से बलरामपुर के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है और वाहन रात में बलरामपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाला है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में MCP यानी Mobile Check Post लगाया और संदिग्ध वाहनों की checking शुरू कर दी।इसी दौरान मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार अंबिकापुर की ओर से एक सफेद रंग की बोलेरो पिकअप आती दिखाई दी।
पुलिस स्टाफ ने सावधानीपूर्वक वाहन को रोका और उसकी detailed checking शुरू की।
डाला उठाया तो सामने आया Secret Chamber तलाशी के दौरान पुलिस को पिकअप के डाला के नीचे कुछ अलग तरह की संरचना दिखाई दी। पुलिस को आशंका हुई कि वाहन में गांजा छिपाने के लिए कोई Secret Chamber बनाया गया है इसके बाद पिकअप के डाला को ऊपर से उठाकर अलग किया गया। नीचे बाकायदा एक गुप्त चेंबरनुमा बॉक्स तैयार कराया गया था। इसी चेंबर के अंदर पुलिस को गांजे के 100 पैकेट मिले।

मौके पर जब गांजे की तौल की गई तो उसका कुल वजन 109.235 किलोग्राम निकला, पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है।
बक्सर का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी मामले में पुलिस ने पिकअप वाहन के चालक योगीराज पिता ऐशन शाह, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम कतिकनार, वार्ड क्रमांक 05, थाना नवानगर, जिला बक्सर, बिहार को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद 109.235 किलो गांजा और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को विधिवत जब्त कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
NDPS Act के तहत मामला दर्ज, आगे की जांच जारी इस मामले में थाना सिटी कोतवाली बलरामपुर में अपराध क्रमांक 167/2026 के तहत धारा 20(ख)(2)(ग) NDPS Act के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।पुलिस अब इस तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की कड़ियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

बलरामपुर पुलिस की इस कार्रवाई में एक बार फिर यह सामने आया कि तस्करों ने गांजा छिपाने के लिए वाहन में खास तरीके से Secret Chamber तैयार किया था, लेकिन पुलिस की technical surveillance, मुखबिर तंत्र और सतर्क checking के सामने तस्करी की यह बड़ी खेप पकड़ी गई।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply