बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
बलरामपुर-रामानुजगंज। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देश पर थाना रघुनाथनगर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के मामा ने थाना रघुनाथनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग भांजी पिछले 3-4 वर्षों से उत्तर प्रदेश से आकर उनके घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। 26 जून 2026 की रात खाना खाने के बाद वह घर में सोई थी, लेकिन देर रात करीब 12 बजे से 1:30 बजे के बीच परिजनों ने देखा कि वह घर पर नहीं थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।
शिकायत के आधार पर थाना रघुनाथनगर में अपराध क्रमांक 70/2026 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पतासाजी के दौरान 28 जून 2026 को नाबालिग को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बीजपुर क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया।
माननीय न्यायालय के समक्ष दर्ज कराए गए बयान में पीड़िता ने बीजपुर निवासी अभिषेक उरांव पर उसके साथ गलत काम (दुष्कर्म) करने का आरोप लगाया। पीड़िता के बयान के आधार पर प्रकरण में संबंधित अन्य कानूनी धाराएं भी जोड़ी गईं।
जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद थाना रघुनाथनगर पुलिस ने 30 जून 2026 को आरोपी अभिषेक उरांव (18 वर्ष), निवासी बीजपुर, थाना बीजपुर, जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना नियमानुसार जारी है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply