खेत के विवाद ने छीनी जिंदगी: बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, कुसमी पुलिस ने दबोचा आरोपी

बलरामपुर

रतासिल्ली गांव में पारिवारिक कलह बनी खून-खराबे की वजहकुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम रतासिल्ली में पारिवारिक विवाद ने एक दर्दनाक मोड़ ले लिया, जहां मामूली कहासुनी ने एक जिंदगी छीन ली।

जानकारी के अनुसार 06 अप्रैल 2026 की शाम लल्लू खलखो और उनके बेटे प्रदीप खलखो के बीच खेत की फसल और देखरेख को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान गुस्से में आकर बेटे ने पिता को धक्का दे दिया, जिससे वे जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर कुसमी पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर जांच शुरू की। FSL टीम की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया।

रिपोर्ट में मृत्यु को “होमिसाइडल (हत्या)” घोषित किया गया, जिसके बाद मामला गंभीर अपराध में तब्दील हो गया।पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रदीप खलखो ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि फसल खराब होने और पुराने विवादों को लेकर गुस्सा बढ़ गया था, जिसके चलते यह घटना घटित हुई।

कुसमी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

👉 एक पल का गुस्सा बना जिंदगी भर का पछतावा…

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!