जमीन विवाद बना खूनी साजिश! चाचा और भतीजे ने मिलकर बुजुर्ग की टांगी से की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने दबोचे आरोपी

जमीन विवाद बना खूनी साजिश! चाचा और भतीजे ने मिलकर बुजुर्ग की टांगी से की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने दबोचे आरोपी

बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले के पस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत डवरा चौकी पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या कांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जमीन के हिस्से को लेकर लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद ने ऐसा खूनी मोड़ लिया कि एक बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार ग्राम लिलौटी निवासी जीवन लाल ने चौकी डवरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता दिलबर अपने प्रधानमंत्री आवास में अकेले सो रहे थे। परिवार में जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपियों को यह संदेह था कि दिलबर ने अपने हिस्से में अधिक जमीन रख ली है, जिससे वे नाराज थे।बताया गया कि 13 जून 2026 की शाम करीब 7 बजे दिलबर खाना खाने के बाद अपने घर में आराम कर रहे थे।

इसी दौरान आरोपी संजय कुमार रवि और नन्दकेश्वर रवि ने कथित रूप से सुनियोजित षड्यंत्र रचकर वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि संजय रवि ने टांगी से दिलबर के कान, गर्दन और हाथ की उंगलियों पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए डवरा चौकी पुलिस ने तत्काल हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध अप.क्र. 30/2026 के तहत धारा 103(1), 332 एवं 61 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है

पूरे मामले के खुलासे और गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी पुष्पराज सिंह, सउनि रोपन राम पैकरा, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह तथा आरक्षक सौरभ केरकेट्टा, जीवन किशोर तिग्गा और बजरंग राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि पारिवारिक जमीन विवाद के चलते हुई इस हत्या के मामले में सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!