SP वैभव बैंकर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई: 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रामानुजगंज पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा, घर में बिक्री के लिए रखी थी हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब

बलरामपुर-रामानुजगंज | 29 जून 2026

जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रामानुजगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 को थाना रामानुजगंज पुलिस जुर्म-जरायम की तलाश और पेट्रोलिंग के दौरान क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक-03 निवासी राजेश रवि (40 वर्ष), पिता कृष्णा रवि अपने घर में बिक्री के उद्देश्य से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब रखे हुए है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अजय साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गवाहों के साथ आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान दो लाल रंग के जर्किन में रखी 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,300 रुपये है।

पूछताछ के दौरान आरोपी शराब रखने या बेचने संबंधी कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध थाना रामानुजगंज में अपराध क्रमांक 106/2026 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया गया। मामला गैर-जमानती होने के कारण 29 जून 2026 को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक चंदू लाल जैन, प्रधान आरक्षक संजीव सिंह, प्रधान आरक्षक नारायण तिवारी तथा आरक्षक नील कमल टंडन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

#Balrampur #Ramanujganj #VaibhavBanker #CGPolice

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!