16 करोड़ की गांजा तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त: एसपी वैभव बैंकर की रणनीति रंग लाई, ओडिशा के 4 और तस्कर गिरफ्तार
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (IPS) के निर्देशन में बलरामपुर पुलिस ने एसटीएफ भुवनेश्वर (ओडिशा) के साथ संयुक्त एंड-टू-एंड ऑपरेशन चलाकर अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है। इस कार्रवाई में ओडिशा के चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले इसी नेटवर्क से जुड़े पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
अब तक कुल नौ तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।थाना बसंतपुर में दर्ज दो एनडीपीएस मामलों की विवेचना के दौरान पुलिस ने कुल 3139.570 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत करीब 16 करोड़ रुपये) जब्त किया था। तकनीकी साक्ष्यों, जीपीएस ट्रैकिंग और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि ओडिशा के सोनपुर स्थित लोपा ढाबा के पास स्थानीय तस्करों की मदद से पिकअप वाहनों के जरिए ट्रकों में गांजा लोड कर राजस्थान भेजा जाता था।
इसके बाद बलरामपुर पुलिस और एसटीएफ भुवनेश्वर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दुर्वाशा साहु, सुबुधी साहु, अरुण कुमार राणा और प्रकाश खटुआ को गिरफ्तार किया। चारों आरोपी ओडिशा के बौध जिले के निवासी हैं। न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपियों से पूछताछ और पहचान परेड कराई गई, जिसमें मुख्य आरोपी लोकेश शर्मा एवं अन्य आरोपियों ने उनकी पहचान की और गांजा लोडिंग में उनकी भूमिका की पुष्टि की।
कार्रवाई में प्रमुख भूमिका:
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के मार्गदर्शन में की गई ,संयुक्त ऑपरेशन में थाना बसंतपुर पुलिस तथा एसटीएफ भुवनेश्वर (ओडिशा पुलिस) की टीम ने समन्वित कार्रवाई करते हुए तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को जोड़कर आरोपियों तक पहुंच बनाई।
पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और परिवहन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशे के कारोबार के खिलाफ बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply