रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन आघात” – अवैध शराब पर तीन बड़ी कार्रवाई
रायगढ़, 13 मार्च 2026:एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है। 12 मार्च को कोतवाली और कोतरारोड क्षेत्र में तीन अलग-अलग छापेमारी में अवैध शराब जब्त की गई और तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए।
कोतवाली पुलिस की कार्रवाई कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक्टिवा से अवैध शराब ले जा रहे हैं। कालीबाड़ी मस्जिद के पास घेराबंदी कर पूछताछ की गई। आरोपी लोचन निषाद (23) पुत्र शंकर निषाद और कमलेश महिष (23) पुत्र दलगंजन महिष, दोनों ग्राम धनागर निवासी, पकड़े गए।तलाशी में उनके कब्जे से:34 पाव देशी प्लेन शराब20 पाव अंग्रेजी शराब(कुल 54 पाव, लगभग 9.720 बल्क लीटर)शराब परिवहन में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा जप्त की गई। दोनों आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कोतरारोड पुलिस की कार्रवाई ग्राम कलमी: प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी और थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में छापेमारी में रोहित कुमार सतनामी (40) के घर से करीब 7 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। आरोपी पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई।
लिटाईपाली तिराहा: पैदल अवैध शराब ले जा रहे नन्दू रात्रे (36) को पकड़ा गया। उसके कब्जे से करीब 6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
एसएसपी रायगढ़ का संदेश
रायगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply