एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर का दिल छू लेने वाला कदम 1 करोड़ की मदद दिवंगत आरक्षक के परिवार को


🌹 एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने दिवंगत आरक्षक के घर जाकर 1 करोड़ की आर्थिक मदद देकर दिखाया असली मानवता
सूरजपुर: ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में अपने प्राण गंवाने वाले सूरजपुर जिले के आरक्षक मसत राम पैंकरा के परिवार के लिए आज का दिन यादगार रहा। पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत 1 करोड़ रुपये उनकी पत्नी कुसुम सिंह और परिजनों को चेक के माध्यम से सौंपा गया।


डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर, प्रशांत कुमार ठाकुर, और एसबीआई रिजनल मैनेजर अविनाश पाणिग्रही दिवंगत आरक्षक के गृहग्राम चकेरी (थाना उदयपुर, जिला सरगुजा) पहुंचे। उन्होंने कुसुम सिंह को सांत्वना दी और कहा कि उनका परिवार अकेला नहीं है। इस भावपूर्ण कदम ने सभी की आँखों में आंसू ला दिए।
आरक्षक मसत राम पैंकरा जिला सूरजपुर में पदस्थ थे और डीआईजी/एसएसपी के गनमैन थे। उनका आकस्मिक निधन 17 सितंबर 2025 को ड्यूटी जाते समय सड़क दुर्घटना में हुआ। इस दुखद घटना पर पुलिस विभाग ने गहरा शोक व्यक्त किया था।
13 मार्च 2026 को एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर दिवंगत आरक्षक की पत्नी और परिजनों को 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। दिवंगत आरक्षक की धर्मपत्नी और परिवार ने छत्तीसगढ़ शासन, पुलिस प्रशासन और बैंक प्रबंधन का हृदय से आभार व्यक्त किया।
विशेष बात यह है कि आरक्षक के बड़े पुत्र गणेश प्रसाद को अनुकम्पा नियुक्ति के तहत आरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है, ताकि परिवार की जिम्मेदारियाँ संभल सकें।
इस अवसर पर डिप्टी मैनेजर प्रेमशंकर सिंह, दिवंगत आरक्षक के पिता बीर सिंह और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
पुलिस सैलरी पैकेज योजना का उद्देश्य यही है – ड्यूटी के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मी के परिवार को आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता देना। आज एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने सिर्फ मदद ही नहीं दी, बल्कि भरोसा, मानवता और प्यार की मिसाल भी पेश की।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!