दरिंदगी का अंत – 12 घंटे में सलाखों के पीछे पहुंचा

दरिंदगी का अंत – 12 घंटे में सलाखों के पीछे पहुंचा हैवान
घर में घुसकर महिला से दरिंदगी करने वाला आरोपी सक्ती पुलिस की गिरफ्त में
सक्ती (छत्तीसगढ़)
सक्ती जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक वारदात के बाद पुलिस ने ऐसा एक्शन दिखाया कि दरिंदे को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घर में अकेली महिला को शिकार बनाकर दरिंदगी करने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के सास-ससुर और पति सुबह करीब 9 बजे काम के लिए बाड़ी गए हुए थे, तभी गांव का ही रहने वाला अजय पटेल (29 वर्ष) मौका पाकर घर में घुस आया। आरोपी ने महिला को जबरन पकड़कर कमरे में ले जाकर उसके साथ बलपूर्वक दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी।
हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत बीएनएस की धारा 64(1) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सक्ती पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और सिर्फ 12 घंटे के अंदर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक प्रफ्फुल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!