रात में बैंक लूट की साजिश… लेकिन जाग रही थी रायगढ़ पुलिस, फिल्मी स्टाइल में प्लान फेल

रात का सन्नाटा… सड़कों पर खामोशी… लेकिन रायगढ़ में खतरा दबे पांव दस्तक दे रहा था…
जूटमिल थाना क्षेत्र में देर रात जब ज्यादातर लोग नींद में थे, तब रायगढ़ पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पूरी मुस्तैदी के साथ गश्त पर थी… नजरें चौकन्नी, दिमाग अलर्ट और इरादे साफशहर की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं
तभी पंजाब नेशनल बैंक के बाहर खड़ी एक संदिग्ध कार और बैंक में अंधेरा… ये कोई आम बात नहीं थी… आरक्षक परमानंद पटेल और समीर बेक ने खतरे की आहट पहचान ली… बिना एक पल गंवाए जैसे ही वो बैंक की ओर बढ़े, अंदर छिपे अपराधियों को भनक लग गई… और फिर शुरू हुआ फिल्मी सीन—एक आरोपी भागता हुआ बाहर आया, गाड़ी स्टार्ट हुई और पल भर में फरार!
लेकिन ये कोई आम रात नहीं थी… ये थी एक्शन में रायगढ़ पुलिस की रात
एक सूचना… और पूरा पुलिस सिस्टम अलर्ट मोड में… थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी और पूरी टीम हथियारों के साथ मौके पर पहुंच गई… घेराबंदी, सर्च ऑपरेशन और हर दिशा में नजर…
जांच में सामने आया बैंक का गेट तोड़ा गया था, सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त थे, डीवीआर निकाले जा चुके थे और लॉकर तक पहुंचने की पूरी साजिश तैयार थी… लेकिन अपराधी ये भूल गए कि सामने सिर्फ पुलिस नहीं… बल्कि सतर्कता, रणनीति और तेज़ एक्शन का कॉम्बिनेशन है!
रायगढ़ पुलिस की फुर्ती और सूझबूझ ने वो कर दिखाया जो फिल्मों में देखने को मिलता है एक बड़ी बैंक लूट, होने से पहले ही नाकाम
इस शानदार ऑपरेशन पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पूरी टीम की सराहना करते हुए नगद पुरस्कार की घोषणा की…
संदेश साफ है जब पुलिस जागती है…
तो अपराधियों की हर चाल सोने से पहले ही खत्म हो जाती है
💪 रायगढ़ पुलिस—एक्शन में, अलर्ट में, और हमेशा जनता की सुरक्षा के लिए तैयार!

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!