55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह पर VLCTPP में जागरूकता का महाअभियान, ‘शून्य दुर्घटना’ लक्ष्य के साथ नए आयाम
सक्ती, 17 मार्च।Vedanta Limited के छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (VLCTPP) सिंघीतराई में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह के अवसर पर विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ‘उन्नत सुरक्षा के लिए लोगों को संलग्न करें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं’ थीम पर आधारित इस अभियान में संयंत्र ने वित्तीय वर्ष 2026 में ‘शून्य दुर्घटना’ की उपलब्धि हासिल करते हुए औद्योगिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश की है।
कार्यक्रम का शुभारंभ वेदांता पावर बिजनेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी Rajinder Singh Ahuja द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा ध्वज फहराया और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंतर्गत संयंत्र परिसर में भव्य सुरक्षा जागरूकता रैली भी निकाली गई।
अपने संबोधन में श्री आहूजा ने कहा कि सुरक्षा वेदांता की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर कर्मचारी का सुरक्षित घर लौटना कंपनी की जिम्मेदारी है। ‘शून्य क्षति’ और ‘शून्य चोट’ की कार्य संस्कृति को उन्होंने संगठन का मूल मूल्य बताया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस वर्ष सुरक्षा माह के तहत कर्मचारियों, बिजनेस पार्टनर्स, उनके परिवारों, आसपास के गांवों और स्कूलों को भी जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ा गया है।
उन्होंने ‘राइट टू रिफ्यूज’ जैसे महत्वपूर्ण अधिकार का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी असुरक्षित कार्य को करने से मना करना हर कर्मचारी का अधिकार है, जिससे कार्यस्थल पर सुरक्षा और भी मजबूत होती है।
इस अवसर पर संयंत्र के मुख्य प्रचालन अधिकारी Devendra Kumar Patel ने कहा कि औद्योगिक सुरक्षा के लिए आत्मनिरीक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि किसी भी कार्य में शॉर्टकट न अपनाएं और पूरी ईमानदारी से सुरक्षा मानकों का पालन करें। उन्होंने कहा कि जागरूकता और प्रशिक्षण के जरिए ऐसी कार्य संस्कृति विकसित की जाए, जहां सुरक्षा के लिए अलग से निगरानी की आवश्यकता ही न पड़े।राष्ट्रीय सुरक्षा माह के दौरान संयंत्र में सुरक्षा प्रश्नोत्तरी, श्रेष्ठ बिजनेस पार्टनर पुरस्कार, स्वास्थ्य शिविर और ‘कौन बनेगा सेफ्टी चैंप’ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ-साथ आसपास के समुदायों में भी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी।VLCTPP में औद्योगिक सुरक्षा के तहत जोखिमपूर्ण कार्यों के लिए सख्त परमिट सिस्टम, अनुशासित प्रक्रियाएं और सतत निगरानी लागू की गई है।
‘क्रिटिकल रिस्क मैनेजमेंट’ (CRM), शॉप-फ्लोर विजिट, पर्सनल सेफ्टी एक्शन प्लान और 24 घंटे नाइट ड्यूटी ऑफिसर सिस्टम के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही एआर-वीआर आधारित डिजिटल ट्रेनिंग और मेंटल वेलनेस पहलें भी सुरक्षा संस्कृति को मजबूत बना रही हैं।
वेदांता पावर भारत के प्रमुख निजी थर्मल ऊर्जा उत्पादकों में से एक है, जिसकी उत्पादन क्षमता 12,000 मेगावाट से अधिक है। देशभर में इसके विभिन्न संयंत्र ऊर्जा आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply