रायगढ़ जिले की एक शांत सी रात…गांव टेरम में सन्नाटा पसरा हुआ था…घर बंद था… परिवार बाहर गया हुआ था…लेकिन इसी खामोशी के बीच… किसी ने उस सन्नाटे को मौका बना लिया…दरवाजा टूटा…घर के अंदर कदम पड़े…और देखते ही देखते टीवी, आयरन, बर्तन और कीमती सामान गायब हो गया
जब परिवार लौटा तो घर का नज़ारा देखकर होश उड़ गए हर कोना जैसे चोरी की कहानी बयां कर रहा था।मामला पहुंचा घरघोड़ा थानेऔर फिर शुरू हुई पुलिस की तेज़ रफ्तार जांच
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देशन में टीम एक्टिव हुई मुखबिर लगाए गए हर सुराग को जोड़ा गया और महज 24 घंटे के भीतर पुलिस पहुंच गई आरोपियों तक
दो युवा चेहरे जो रात के अंधेरे में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके थे पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ में खुला पूरा राज
9 फरवरी की रात सूने मकान को निशाना बनाया गयाताला तोड़ा गया सामान बोरी में भरा गया और रेलवे ट्रैक के रास्ते चोरी का माल ठिकाने लगाया गया कुछ सामान आपस में बांट लिया गया तो कुछ कबाड़ी को बेचकर खर्च कर दिया गया लेकिन कहते हैं ना कानून के हाथ लंबे होते हैं पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही परचोरी गया सामान बरामद कर लिया जिसमें बैटरी, आयरन और कांस के बर्तन शामिल हैं करीब 9,200 रुपये का मशरूका जब्त किया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया
इस पूरी कार्रवाई में घरघोड़ा पुलिस टीम की अहम भूमिका रही जिनकी सतर्कता और तेजी से एक बड़ा मामला सुलझ गया वहीं पुलिस का साफ संदेश है चोरी जैसे अपराध करने वालों के लिए जिले में कोई जगह नहीं और ऐसी हर वारदात पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply