तमनार में “ऑपरेशन आघात” की बड़ी कार्रवाई: एक एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड का आरोपी हिरासत में
रायगढ़, 20 मार्च। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। “ऑपरेशन आघात” के अंतर्गत थाना तमनार क्षेत्र के ग्राम आमाघाट में अवैध अफीम खेती का खुलासा हुआ है, जहां नदी किनारे करीब एक एकड़ जमीन पर अफीम उगाई जा रही थी।पुलिस को 19 मार्च की रात गुप्त सूचना मिली, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना तमनार की टीम मौके पर पहुंची।
जांच के दौरान पता चला कि यह खेती झारखंड के खूंटी जिले का निवासी मार्शल सांगो कर रहा था, जो अपने ससुराल आमाघाट में रहकर पिछले कुछ महीनों से अपने साथियों के साथ इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया और रातभर खेत की निगरानी की।
आज सुबह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए।
उनके साथ एडिशनल एसपी अनिल सोनी , एसडीओपी सिद्धांत तिवारी, विभिन्न थाना प्रभारी, राजस्व और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम भी मौजूद रही।
जांच में सामने आया कि अफीम की खेती पांच अलग-अलग खसरा नंबर की जमीन पर की जा रही थी, जिसमें निजी और परियोजना भूमि दोनों शामिल हैं। फिलहाल ANTF द्वारा फसल की कटाई कराई जा रही है, जिसके बाद उसका वास्तविक वजन और मूल्यांकन किया जाएगा।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
👉 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार चाहे वह संग्रहण हो, तस्करी या खेती पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी
🔴 निष्कर्ष:तमनार की यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि रायगढ़ पुलिस अब नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। अवैध अफीम खेती का यह खुलासा न केवल कानून व्यवस्था के लिए बड़ी सफलता है, बल्कि ऐसे नेटवर्क पर करारा प्रहार भी है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply