रायगढ़ में ईद-उल-फितर की रौनक: शाही ईदगाह में अदा हुई नमाज, गले मिलकर दी मुबारक
रायगढ़। शहर में ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाही ईदगाह में सुबह बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एकत्र हुए और विशेष नमाज अदा की।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं मांगी।
ईद के मौके पर पूरे माहौल में खुशी और अपनापन साफ नजर आया।त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं और बेहतर व चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
ईद-उल-फितर का यह पर्व रायगढ़ में एक बार फिर सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश देता नजर आया।













Leave a Reply