खरसिया पुलिस की सतर्कता: आधी रात को नशे में घरों के पास घूम रहे व्यक्ति को पकड़कर समझाया
खरसिया: जवाहर कॉलोनी में कल आधी रात को एक व्यक्ति नशे की हालत में घरों के पास घूमते हुए देखा गया। पेट्रोलिंग पर तैनात प्रधान आरक्षक बालचंद राव की नजर उस व्यक्ति पर पड़ी। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया और उसके घर तक सुरक्षित ले जाकर समझाया।
पुलिस ने बताया सूचना प्राप्त हुई थी कि कोई व्यक्ति रात के समय अकेले घूमते हुए घरों में झांक रहा था, जो न सिर्फ खुद के लिए खतरनाक था बल्कि आसपास के लोगों के लिए भी असुरक्षा का कारण बन सकता था।इस पर बिना समय गंवाए पहुंचकर पेट्रोलिंग पर तैनात पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया । उन्होंने बताया कि, “हमारी कोशिश है कि इलाके में सभी लोग सुरक्षित रहें। रात में बिना कारण घरों के पास घूमना या दूसरों के घरों में झांकना खतरनाक हो सकता है। ऐसे मामलों में लोग तुरंत पुलिस को सूचित करें।”
इस घटना से यह साफ दिखता है कि खरसिया पुलिस अपने इलाके में सतर्क और जिम्मेदार है। उन्होंने न केवल व्यक्ति को पकड़कर सुरक्षित घर तक पहुंचाया, बल्कि उसे समझाकर यह संदेश भी दिया कि समाज में सुरक्षा और जिम्मेदारी सबसे पहले आती है।
पुलिस की सलाह:रात के समय अकेले बाहर न निकलें।किसी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत पुलिस को सूचित करें।अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।खरसिया पुलिस की यह कार्रवाई स्थानीय लोगों के लिए एक चेतावनी और सुरक्षा संदेश दोनों है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply