खौफ की रात, फिर पुलिस का वार लूट का आरोपी सलाखों के पार

खौफ की रात, फिर पुलिस का वार — लूट का आरोपी सलाखों के पार

रायगढ़, 22 मार्च 2026 — सुनसान सड़क, आधी रात का वक्त… और एक ट्रेलर चालक के लिए वो रात बन गई खौफनाक कहानी। लेकिन इस कहानी का अंत हुआ पुलिस की सख्त कार्रवाई के साथ।

बिहार के गया निवासी ट्रेलर चालक मिथुन कुमार यादव, 27 फरवरी की रात तमनार से कोयला लेकर रॉबर्टसन की ओर जा रहा था। रात करीब ढाई बजे, रॉबर्टसन से कुछ दूर पहले एक युवक ने मोटरसाइकिल से रास्ता रोका… और देखते ही देखते हालात बदल गए।

आरोपी ने चालक को ट्रेलर से नीचे खींचा, मारपीट की और ₹10,000 लूट लिए। इतना ही नहीं, उसे पूरी रात बंधक बनाकर रखा। सुबह होते ही डर का ये खेल और बढ़ा आरोपी उसे गांव ले गया और कियोस्क से ₹32,000 निकलवाकर भी ले उड़ा।डरा-सहमा चालक जैसे-तैसे अपने मालिक को सूचना दे पाया… और फिर शुरू हुई पुलिस की कहानी।21 मार्च को रिपोर्ट दर्ज होते ही खरसिया पुलिस हरकत में आई।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर टीम ने दबिश दी और आरोपी को उसके गांव बड़े डूमरपाली से धर दबोचा।गिरफ्तार आरोपी सोमनाथ डनसेना उर्फ मालिकराम कोई नया नाम नहीं, बल्कि एक आदतन बदमाश निकला। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और लूट की रकम में से बची ₹3200 भी बरामद हुई।

अब आरोपी सलाखों के पीछे है… और पुलिस का संदेश साफ है 👉 “अपराध करोगे तो बचोगे नहीं।”

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने दो टूक कहा “आदतन बदमाशों पर हमारी नजर है। लूटपाट जैसे अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”

🔴 एक खौफनाक रात… लेकिन कानून का शिकंजा और भी मजबूत।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!