3042 स्कूलों में नंबर 1: खरसिया के श्री शंकराचार्य पब्लिक स्कूल ने रचा इतिहास

🏆 3042 स्कूलों में नंबर 1: खरसिया के श्री शंकराचार्य पब्लिक स्कूल ने रचा इतिहास

खरसिया। शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए श्री शंकराचार्य पब्लिक स्कूल, खरसिया को एडुकनेक्ट बेस्ट स्कूल अवार्ड 2025-26 से जिला स्तर पर सम्मानित किया गया है।

खास बात यह है कि यह सम्मान जिले के 3042 स्कूलों में से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर दिया गया, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के पीछे संस्था के संस्थापक एवं संरक्षक गिरधर गुप्ता का मार्गदर्शन और समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल सहित समस्त पदाधिकारियों की दूरदर्शी सोच और निरंतर प्रयास का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

स्कूल के इस मुकाम तक पहुंचने में संस्था के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की मेहनत, उनका कुशल मार्गदर्शन और छात्रों के प्रति समर्पण विशेष रूप से सराहनीय रहा। वहीं अभिभावकों और विद्यार्थियों के सहयोग ने भी इस सफलता में अहम भूमिका निभाई।

यह सम्मान न केवल स्कूल के लिए, बल्कि पूरे खरसिया क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गया है।

👉 संस्था परिवार ने इस उपलब्धि पर सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!