डस्ट प्रदूषण को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन, वार्डवासियों ने बताई परेशानियां

डस्ट प्रदूषण को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन, वार्डवासियों ने बताई परेशानियां

खरसिया में बढ़ते डस्ट प्रदूषण के मुद्दे को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 12, 13 एवं 14 के रहवासियों ने अनुविभागीय अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा।

यह ज्ञापन विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में सौंपा गया।ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्रवासियों ने रिहायशी इलाकों में क्लिंकर पाउडर से फैल रहे डस्ट के कारण हो रही समस्याओं को विस्तार से रखा। इस दौरान कई महिलाओं ने भी अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि लगातार उड़ रहे डस्ट के कारण घरों के अंदर तक धूल भर जा रही है, जिससे साफ-सफाई बनाए रखना मुश्किल हो गया है महिलाओं ने बताया कि धूल के कारण बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी हो रही है, और महिलाओं में अस्थमा जैसी समस्या के लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं। वहीं बुजुर्गों को श्वास संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।बच्चो को भी आंखों में जलन, गले में खराश और लगातार खांसी जैसी समस्याएं आम हो गई हैं

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि मंदिर परिसर तक में धूल का असर देखा जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को भी असुविधा हो रही है। खाने पीने तक में धूल की समस्या आ रही है जिससे भोजन भी दूषित हो रहा है गर्मी के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है, क्योंकि तेज हवा के साथ धूल और अधिक फैलती है, जिससे पूरा इलाका प्रभावित हो रहा है।

इसके अलावा भारी वाहनों की आवाजाही से दिन-रात शोर की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों के दैनिक जीवन पर भी असर पड़ रहा है।क्षेत्रवासियों ने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन से आवश्यक कार्यवाही की मांग की है, ताकि रिहायशी क्षेत्र में हो रहे इस डस्ट प्रदूषण से राहत मिल सके।

अब इस समस्या पर विचार करते हुए वार्डवासियों को प्रशासन ने संज्ञान लेकर समाधान का आश्वासन दिया है

oplus_0
oplus_0

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!