महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरसिया की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बने युवा पार्षद साहिल शर्मा

खरसिया | बड़ी खबर

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरसिया की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बने युवा पार्षद साहिल शर्मा

रायगढ़ कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम की अनुशंसा पर जिले के विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों की जनभागीदारी समितियों के अध्यक्षों का मनोनयन किया गया है।

इसी क्रम में शासकीय महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खरसिया की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पद पर युवा पार्षद साहिल शर्मा (चिनू) को मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायगढ़ द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के माध्यम से की गई है।

साहिल शर्मा के अध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में महाविद्यालय के विकास और छात्रहित से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी।

NKB National News की ओर से साहिल शर्मा (चिनू) को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!