रायगढ़ जिले में खरसिया पुलिस का Verification Drive जारी,Security को लेकर Alert Mode में खरसिया पुलिस, अप्रवासी भारतीयों के Documents का किया जा रहा Physical Verification

रायगढ़।खरसिया जिले में Security Audit को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा अप्रवासी भारतीयों (Foreign Nationals/Overseas Visitors) के Verification Drive को लगातार जारी रखा गया है। अभियान के तहत शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थित Hotels, Lodges, Guest Houses, Rented Houses सहित अन्य चिन्हित स्थानों पर ठहरे अप्रवासी भारतीयों के Passport, Visa, FRRO/FRO Compliance सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का बारीकी से Physical Verification किया जा रहा है।

यह विशेष अभियान एसएसपी शशिमोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन, डीएसपी सतीश भार्गव के सुपरविजन तथा निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है।

पुलिस की टीम निर्धारित SOP के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के रिकॉर्ड, ठहरने की वैधता एवं आवश्यक दस्तावेजों का मिलान कर रही है, ताकि जिले की Internal Security पूरी तरह मजबूत बनी रहे।अभियान के दौरान होटल, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों के साथ-साथ Property Owners और House Owners को भी स्पष्ट निर्देश दिए जा रहे हैं कि यदि उनके यहां कोई विदेशी नागरिक या अप्रवासी भारतीय ठहरता है, तो उसकी जानकारी नियमानुसार संबंधित थाना एवं पुलिस को उपलब्ध कराना अनिवार्य है। बिना सूचना अथवा बिना आवश्यक दस्तावेजों की पुष्टि के किसी भी व्यक्ति को ठहराने से बचने की समझाइश भी दी जा रही है।

रायगढ़ पुलिस का कहना है कि यह अभियान किसी विशेष व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं, बल्कि Preventive Policing का हिस्सा है। समय-समय पर ऐसे Verification Drives चलाकर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाता है, जिससे किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर समय रहते निगरानी रखी जा सके।
SSP Shashimohan Singh का Message
एसएसपी शशिमोहन सिंह ने जिलेवासियों, होटल संचालकों, गेस्ट हाउस संचालकों एवं मकान मालिकों से अपील करते हुए कहा कि Public Safety और Law & Order बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी विदेशी नागरिक अथवा अप्रवासी भारतीय के संबंध में कोई जानकारी, संदेह या असामान्य गतिविधि दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें
उन्होंने कहा कि Community Policing की भावना से आम नागरिकों का सहयोग पुलिस के लिए सबसे बड़ी ताकत है। रायगढ़ पुलिस आगे भी इसी तरह नियमित Verification & Checking Drives जारी रखेगी, ताकि जिले में Safe, Secure और Peaceful Environment बना रहे।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply